रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *कपिल देव वर्मा ने आलापुर विधान सभा क्षेत्र के राम नगर दक्षिणी से जिला पंचायत सदस्य पद पर भाग्य आजमाते हुए चुनाव मैदान में ताल ठोक कर*

2
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*कपिल देव वर्मा ने आलापुर विधान सभा क्षेत्र के राम नगर दक्षिणी से जिला पंचायत सदस्य पद पर भाग्य आजमाते हुए चुनाव मैदान में ताल ठोक कर*
अंबेडकर नगर÷ भारतीय राजनीति की प्रथम कड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों की विकास के लिए महत्त्वपूर्ण स्थानीय पंचायत समितियों के चुनाव में प्रचार प्रसार तीव्र गति से चल पड़ी है।भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह प्राप्त कर क्षेत्रों में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार डोर टू डोर तेज रफ्तार से चल रहा है।भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने आलापुर विधान सभा क्षेत्र के राम नगर दक्षिणी से जिला पंचायत सदस्य पद पर भाग्य आजमाते हुए चुनाव मैदान में ताल ठोक कर विपक्षी दलों के समर्थित प्रत्याशियों को सकते मे डाल दिया है।ग्रामीण राजनीति के पुराने खिलाड़ी कपिल देव वर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी को त्याग कर जिला पंचायत सदस्य पद के रास्ते जिला पंचायत अध्यक्ष के पद को प्राप्त करने की लक्ष्य के लिए चुनाव जीतने का भरसक कोशिश कर रहे हैं।जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 7 राम नगर दक्षिणी से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,वार्ड प्रभारी सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,जिला मंत्री दीपक तिवारी,चंद्रिका प्रसाद,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,मण्डल महामंत्री गौरव दुबे,अनिल सिंह,पिंटू पाण्डेय, रणजीत यादव,विकास पाण्डेय,अम्बिका जायसवाल,चंद्रेश अग्रहरि,राज देव गौतम,अरुण यादव,आदर्श सिंह,पारस सिंह,राम जतन,पंचम निषाद,सौरभ त्रिपाठी,वीरेंद्र शुक्ल,जगदम्बा प्रसाद,रुप चन्द्र अग्रहरि,लकडू निषाद,रणविजय यादव,अमर नाथ विश्वकर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शाहपुर महमूदपुर,झखरवारा, कौड़ाही,रुस्तमपुर,पिपरी मरौचा, कटारगढ़ में सघन जन सम्पर्क किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here