थानाध्यक्ष धनघटा रविंद्र कुमार गौतम के विदाई समारोह में टुटी दलीय सीमा। अश्विनी कुमार पांडेय /बेनकाब भ्रष्टाचार

2
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

थानाध्यक्ष धनघटा रविंद्र कुमार गौतम के विदाई समारोह में टुटी दलीय सीमा।
ज़िला संवाददाता /बेनकाब भ्रष्टाचार संतकबीरनगर धनघटा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार गौतम के विदाई समारोह में कई दलों के लोग पहुंच कर माल्यार्पण किया।व फूल मालाओं से लाद दिया। इस भावभीनी विदाई में अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद संत कबीर नगर के जिला अध्यक्ष लालचंद दुसाध के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 का पालन करते हुए बारी बारी से माल्यार्पण किया।बताया जाता है कि रविंद्र कुमार गौतम बहुत ही लोकप्रिय कर्मठशील,ईमानदार, व कर्तव्यनिष्ठ एसओ रहें। जो कई जनपदों में इस पद पर रह चुके हैं। जिसका स्थानांतरण कराने के लिए भाजपा के कुछ भ्रष्ट नेताओ ने पार्टी से मांग किया था।कि यदि 24 घंटे के अंदर तेजतर्रार व ईमानदार एसओ रविंद्र कुमार गौतम का स्थानांतरण नहीं हुआ। तो हम पार्टी से इस्तीफा दे देगें। मांग पूरी न होने पर भाजपा के 40 पदाधिकारी पार्टी को इस्तीफा दे दिये।इस्तीफा देने के 24 घंटे बाद कार्यवाही किया गया। धनघटा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार गौतम का स्थानांतरण संतकबीरनगर कोविड सेल में एसपी के निर्देश पर किया गया है। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार गौतम ने स्थानांतरण को स्वीकार करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में स्थानांतरण कभी यहां कभी वहां होता रहता है।आप लोगों का जो प्यार सम्मान मिला है।इसे कभी नहीं भूलूंगा। इस मौके पर अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष लालचंद दुसाध,आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय कुमार गौतम,उदय भान प्रसाद, भाजपा नेता बालकिशन सुभाष पासवान, डॉक्टर चंद्र देव,दिनेश,जगदीश,अतुल दुसाध, अखिलेश दुसाध,आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here