रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *भाजपा द्वारा सेवा बस्तियों में सेवा कार्य,मास्क,सेनेटाइटर और मेडिसिन किट वितरण किया गया*

4
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*भाजपा द्वारा सेवा बस्तियों में सेवा कार्य,मास्क,सेनेटाइटर और मेडिसिन किट वितरण किया गया*
अंबेडकर नगर÷भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशलता पूर्वक केंद्र सरकार के 7 वर्ष के कार्यकाल को पूर्ण करने पर रक्तदान शिविर,सेवा बस्तियों में सेवा कार्य,मास्क,सेनेटाइटर और मेडिसिन किट वितरण किया गया। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय,सभासद अतुल वर्मा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।ब्लड बैंक में रक्तदान के उपरान्त भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के सात वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक विकास का कार्यकाल बताया।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ही देश को समृद्धि शाली बनाने और विकास को गति देने में सक्षम है।जिसके लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी सतत प्रयासरत हैं।पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भी केन्द्र सरकार के 7 वर्षपूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने बृहद रूप में देश और समाज का विकास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुशल कार्यकाल को अनन्त काल तक याद किया जाता रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने सेवा ही संगठन अभियान अंतर्गत सोन गांव मण्डल के सुरहुर वा भियांव के गौरी बड़ाह और समारोह पूर्वक, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने सद्दरपुर के ब्राहिमपुर और गोविन्द साहब के आमड़ी में सेवा कार्य किय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में डाक्टर रवि विक्रम,वरिष्ठ प्रयोग शाला प्राविधिक ए एम त्रिपाठी,वीरेन्द्र सिंह,हरिश्चंद्र वर्मा,काउंसलर दीप्ति द्विवेदी की देखरेख में सम्पन्न हुए रक्तदान कार्यक्रम के दूसरे दिन भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय सिंह,वैभव द्विवेदी,जालिम सिंह,प्रतीक उपाध्याय,विकास सिंह,दीपांकर पाण्डेय,सुरेश गुप्ता,सचिन आज़ाद पाण्डेय,अधिवक्ता भूपेन्द्र सिंह,विनय पाण्डेय एडवोकेट,गौरव उपाध्याय, अमित मिश्रा,प्रियांशु मिश्रा,विकास वर्मा,सौरभ मिश्र, सतीश भारती,राम अजोर,बब्लू, अरविन्द,उधम सिंह,उदय सिंह, जितेन्द्र गौड़ ने रक्तदान किया।दो दिन चले रक्तदान शिविर में रजिस्ट्रेशन 76 लोगों ने कराया जिसमें योग्य 47 लोगों ने रक्त दान किया।रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्त गुड्डू,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय,पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय सिंह,जिला मंत्री
दिलीप पटेल देव,पूर्व मीडिया प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी,क्षेत्र पंचायत सदस्य पुनीत सिंह, सुनील दूबे,सत्यम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।सेवा ही संगठन अभियान 2 के जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने बताया कि जनपद के 303 शक्ति केन्द्र (सेक्टर) में सेवा कार्य सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here