रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर **स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा, आधुनिक युग के महान शिल्पी थे पं. नेहरू- रामकुमार पाल*

7
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
**स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा, आधुनिक युग के महान शिल्पी थे पं. नेहरू- रामकुमार पाल* अम्बेडकरनगर 27 मई, सत्य, अहिंसा और प्रेम के सिद्धांत में विश्वास रखने वाले, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान शिल्पी, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया उन्ही दिखाये मार्ग का अनुसरण करते हुए देश उन्नति कर रहा है उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल ने कही।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गुलाम रसूल “छोटू” ने कहा पं जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा, गांधीवादी विचारधारा में प्रमुख स्थान रखने वाले और आधुनिक युग के महान शिल्पी थे डॉ विजय शंकर तिवारी ने कहापं.जवाहरलाल नेहरू जी का मानना था भारत को अपना प्राचीन गौरव को प्राप्त करने के लिए देश को नैतिकता के सिद्धांत पर चलना होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष /प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया आज आधुनिक भारत के निर्माता, गांधीवादी सत्याग्रह के अग्रदूत पं. जवाहरलाल नेहरू जी की 59 वी पुण्यतिथि के कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाम रसूल “छोटू” और संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा ने किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा, सुनील गौड़, राम सम्हार एडवोकेट और रामशकल वर्मा ने कहा पं. नेहरू जी मानव की श्रेष्ठता की विचारधारा को मानते थे उनका मानना था तरक्की का अवसर, और तरक्की के लिए सहुलियत की बौछार से किसी को वंचित नही किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here