रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *चक्रवाती तूफान ‘यास’ का असर,जिले में पूरे दिन हुई जमकर बारिश*

12
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*चक्रवाती तूफान ‘यास’ का असर,जिले में पूरे दिन हुई जमकर बारिश*
अम्बेडकरनगर।भारतीय तटों से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान ‘यास’ (Cyclone Yaas) भले ही कमजोर पड़ गया हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अगले एक-दो दिन में भारी बारिश के रूप में इसका असर पड़ने लगा है।बता दें कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान यास कमजोर होकर ‘डीप डिप्रेशन’ में बदल गया है और अगले 12 घंटों के दौरान इसके असर जिले की ओर बढ़ने लगें है।और दो दिन में धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, ‘अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है।बुधवार सुबह करीब 9 बजे तूफान ने लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू की थी।’ चक्रवात पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 13 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।जिलें में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है।बृहस्पतिवार को जमकर बारिश हुई और आगे भी इसी तरह की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक लगातार बारिश होती रहेगी और आज तो भारी वर्षा की पूरी संभावना है। उधर, तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी पूरे लय के साथ होती रही। सुबह करीब सात बजे के बाद बारिश शुरू हुई और पूरे दिन रुक रुककर होती रही। दिन में कुछ समय के लिए बारिश की रफ्तार काफी तेज रही। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिक तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 12 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में गिरावट से रात में ठंड का अहसास होने लगा है। काफी लोगों ने एसी और कूलर बंद कर दिए। सहायक मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून का मजबूत ट्रैक बना हुआ है।तूफ़ान की वजह से अगले दिन तक बारिश होती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here