देवरिया-बुधवार को आधी रात से शुरू हुई रिमझिम बरसात गुरुवार को दिन भर होती रही

4
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

*बुधवार को आधी रात से शुरू हुई रिमझिम बरसात गुरुवार को दिन भर होती रही*

*लेकिन आधी रात के बाद हवाओं के साथ बरसात शुरू*

देवरिया समुद्री तूफान के चलते बुधवार को आधी रात से शुरू हुई रिमझिम बरसात गुरुवार को दिन भर होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। बरसात से गन्ना और सब्जी की फसलों को फायदा होगा तथा खरीफ अभियान में तेजी आएगी।तूफान का असर जिले में बुधवार की आधी रात से देखने को मिला। हालांकि मौसम शाम से ही बदल गया था और ठंडी हवाएं चलने लगी थी। लेकिन आधी रात के बाद हवाओं के साथ बरसात शुरू हो गयी और पूरी रात बरसात होती रही।

गुरुवार को सुबह कुछ देर के लिए बरसात थमा, लेकिन 10 बजे के बाद फिर से बरसात ने जोर पकड़ लिया। दिन भर बरसात होने से लोग अपने घरों में ही कैद रहे। इससे सड़कों पर इक्का-दुक्का ही लोग नजर आए। ठंडी हवाओं ने तापमान को नीचे कर दिया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। दिन भर बरसात होने से लोगों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।

हालांकि इस बरसात से गन्ने और सब्जी की फसलों को फायदा होगा एवं आम की फसल की बढ़वार तेज हो जाएगी। बरसात के बाद खेतों में भरपूर नमी होने के चलते किसान जुताई व धान की नर्सरी के लिए खेत की तैयारी में जुट जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि यह बरसात किसानों के लिए वरदान के समान है। किसान खेत की जुताई व हरी खाद के लिए ढ़ैचा की बुवाई भी कर सकते हैं।

हेमन्त कुशवाहा
संवाददाता/देवरिया
बेनकाब भ्रष्टाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here