देवरिया-थाना भलुअनी पुलिस द्वारा हत्या कारित करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया।

2
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

थाना भलुअनी पुलिस द्वारा हत्या कारित करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया।

दिनांक 04.05.2021 को थाना भलुअनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पैकोली में आपसी रंजिष को लेकर भरत कुमार पुत्र त्रिवेणी कुमार उम्र 65 वर्ष एवं मनोज शाही पुत्र स्व0 धर्मदेव षाही आदि के मध्य विवाद में मनोज शाही द्वारा भरत कुमार उपरोक्त को चाकू मार दिया गया था, जिसमें भरत कुमार की चाकू लगने से ईलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में मृत्यु हो गयी।

जिसके संबन्ध में वादी अनिल सिंह पुत्र स्व0 भरत कुॅवर निवासी-पैकोैली थाना-भलुअनी जनपद-देवरिया की तहरीर के आधार पर थाना भलुअनी में मु0अ0सं0-50/2021 धारा-147,148,149,302,307, 352,323,504,506,188,269 भादंसं 51(ए) आ0प्र0 अधि0 का अभियोग मनोज शाही पुत्र स्व0 धर्मदेव शाही समेत कुल 10 नामजद एवं 10 अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना थानाध्यक्ष भलुअनी द्वारा की जा रही है।

विवेचना के क्रम में थानाध्यक्ष भलुअनी द्वारा दिनंाक 06.05.2021 को नामजद अभियुक्तों में से अभियुक्तगण 01.मनोज शाही पुत्र स्व0 धर्मदेव शाही, 02.अरूण शाही पुत्र स्व0 धर्मदेव शाही, 03.सत्येन्द्र राजभर पुत्र रामनिवास, 04.अच्छेलाल राजभर पुत्र बोधई राजभर निवासीगण-पैकौली थाना-भलुअनी जनपद-देवरिया को गिफ्तार किया जा चुका है

जिसकेे क्रम में दिनांक 08.05.2021 को थानाध्यक्ष भलुअनी द्वारा लंगड़ाबाजार के पास से नामजद/वांछित अभियुक्त .उत्कर्ष सिंह उर्फ बाबू सिंह पुत्र स्व0 उग्रसेन सिंह सा0 जद्दू परसिया थाना मदनपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हेमन्त कुशवाहा
गोरखपुर सह मंण्डल प्रभारी

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Previous articleअंतिम सांस तक क्षेत्र की सेवा करूंगा। शैलेश पाठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here