देवरिया-थाना बघौचघाट पुलिस द्वारा जिलाबदर एक अभियुक्त को उसके गाॅव से गिरफ्तार किया गया

2
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

*थाना बघौचघाट पुलिस द्वारा जिलाबदर एक अभियुक्त को उसके गाॅव से गिरफ्तार किया गया।*

आज दिनांक 08.05.2021 को प्रभारी निरीक्षक बघौचघाट मय हमराही द्वारा वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी व शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर मलसी तिराहे के पास से जिलाबदर अभियुक्त क्यमुदिन पुत्र इसहाक निवासी-मोतीपुर थाना-बघौचघाट जनपद-देवरिया को गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि क्यमुदिन पुत्र इसहाक निवासी-मोतीपुर थाना-बघौचघाट जनपद-देवरिया को जिला मजिस्ट्रेट देवरिया के आदेश के क्रम में दिनांक 06.01.2021 को जिलाबदर करते हुए जनपद महराजगंज में थाना बघौचघाट पुलिस द्वारा छोड़ा गया था।

जिसकी जिलाबदर की समाप्ति 06 माह थी। उक्त जिलाबदर अभियुक्त दिनांक 01.05.2021 से 07.05.2021 तक पर्यवेक्षण अधिकारी की अनुमति से अपने घर पर था, जो अनुमति की समयावधी पूर्ण होने के उपरान्त भी अनाधिकृत रूप से अपने घर पर रह रहा था। जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हेमन्त कुशवाहा
गोरखपुर सह मंण्डल प्रभारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here