साइकिल रैली के माध्यम से एसएसबी ने दिया एकता का सन्देश

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp


विनोद जायसवाल।बेनकाब भ्रष्टाचार

नानपारा/बहराइच। एसएसबी 42वी वाहिनी के अगैया मुख्यालय से मधुबन गाँव तक एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत साईकिल रैली का आयोजन किया गया | इस साइकिल रैली की अगुवाई वाहिनी के उप-कमांडेंट प्रवीण कुमार ने की | निरीक्षक अवनीश मलिक ने सुबह 0600 बजे हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया | उक्त रैली में एसएसबी 42वी वाहिनी के अधिकारी व बल कार्मिकों ने प्रतिभाग किया |
शनिवार को अगईया स्थित एसएसबी 42वी वाहिनी के जवानों ने एसएसबी कैंप के गेट संख्या 03 से मधुबन गाँव तक साइकिल चलाकर लोगो में फिट इंडिया मूवमेंट का अमूल्य सन्देश दिया | एसएसबी 42वी वाहिनी के उप कमांडेंट प्रवीण कुमार ने साइकिल रैली में भाग लेकर जवानों का हौसला अफजाई किया | इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य चेतना को बढ़ावा देना है | बीते गुरुवार को योग शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें वाहिनी के सभी अधिकारी तथा कार्मिकों सहित जवानों के परिवार तथा बच्चो ने भाग लिया | वाहिनी के उप कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार फिट इंडिया मूवमेंट तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है जिससे लोगो में स्वस्थ्य के प्रति जागरूकता तथा एकता का सन्देश फ़ैल सकें | इस गतिविधि में वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार के साथ वाहिनी के बलकार्मिकों ने बढ़-चढ़कर बढ़-चढ़ कर भाग लिया | कोविड-19 से बचाव सम्बंधित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम को कार्यान्वित किया गया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here