रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *बीतें तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद घाघरा नदी के तट पर कटान होने से लोगों में दहशत का माहौल*

6
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*बीतें तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद घाघरा नदी के तट पर कटान होने से लोगों में दहशत का माहौल*
अंबेडकरनगर। बीतें तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद घाघरा नदी के तट पर कटान होने से यहां रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कटान रोकने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। मामला टांडा विकास खंड के चितौरा ग्राम पंचायत के मजरे केवटहिया का है।घाघरा के तट पर बसे केवटहिया में एक दर्जन से अधिक परिवार निवास करते हैं। इसी के पास अंत्येष्टि स्थल भी है। यहां टांडा समेत आसपास के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचते हैं। बरसात के दिनों में हर साल घाघरा नदी के बढ़ने से अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाला रास्ता कट जाता है, लेकिन इस साल अभी से कटान शुरू हो गया है। तीन दिनों की लगातार बरसात से घाघरा के तट की मिट्टी नम हो गई। लगभग दो मीटर से अधिक दायरे की मिट्टी कटकर घाघरा में जा समाई। इस कटान से आसपास रहने वालों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासी अंकित जायसवाल बताते हैं कि बरसात के चलते घाघरा नदी के किनारे कटान हुआ है। समय से कटान रोकने की समुचित व्यवस्था नहीं हुई तो आने वाले दिनों में यह और तेज हो सकती है।संतोष निषाद, श्रीराम निषाद, राम आसरे निषाद आदि कहते हैं कि यहां अंतिम संस्कार करने आने वाले लोगों को घाट तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने बताया कि कटान से सभी भयभीत हैं। इसे नहीं रोका गया तो यहां रहने वाले लोगों के समक्ष समस्या उत्पन्नहोजाएगीउपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक ने बताया कि मौके की स्थिति देखकर जरूरी तैयारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here