रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *निःस्वार्थ सेवा भाव से समाज में कार्य करते रहना भी एक साधना है—-त्रयंबक तिवारी*

2
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*निःस्वार्थ सेवा भाव से समाज में कार्य करते रहना भी एक साधना है—-त्रयंबक तिवारी*
अंबेडकर नगर ÷ निःस्वार्थ सेवा भाव से समाज में कार्य करते रहना भी एक साधना है।समाज सेवा और देश सेवा से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है।आज सम्पूर्ण विश्व के साथ साथ अपना देश भी कोरोना महामारी के त्रासदी से परेशान है।ऐसे में हम सब को मिलकर अपने अपने सामर्थ्य के हिसाब से लोगों की सेवा करनाचाहिएउपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जूम ऐप द्वारा जिला पदाधिकारियों की सम्पन्न हुई वर्चुअल बैठक में व्यक्त किया।क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न माध्यमों से अपने जान की परवाह किए बिना कोरोना पीड़ितों और उनके परिवार की जिस प्रकार से सहयोग कर रहे हैं वह बधाई के पात्र हैं।भाजपा कार्यकर्ता सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करते हैं। तिवारी ने कहा कि हाल ही में सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मेहनत से चुनावी गतिविधि में शामिल हो कर चुनाव प्रचार अभियान को गति दिया उनके प्रयास को नकारा नहीं जा सकता है।परिणाम जो भी रहा हो आने वाले समय में भाजपा का परचम अवश्य लहराएगा और हम भाजपा की कुशल रणनीति और अपने कार्यकर्त्ताओं के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष सहित ब्लाक प्रमुख के सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेंगेभाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि हमारे ऊर्जावान और मेहनती कार्यकर्ता किसी भी चुनौती का सामना करने का पौरुष रखते हैं। हमें अपने स्वच्छ क्षवि के कुशल कार्यकर्ताओं से सम्बल और साहस प्राप्त होता है।डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि देश और समाज के ऊपर आने वाले हर मुश्किल समय में भाजपा कार्यकर्ता सेवा देने के लिए अग्र पंक्ति में खड़ा होकर कार्य करता है।भाजपा का एक एक कार्यकर्ता संगठन के लिए समर्पित है त्रिपाठी ने भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी जी द्वारा कोरोना पीडितों के इलाज हेतु जिला प्रशासन को हंसवर स्थित अपने मकान को सौंपे जाने, कोरोना मरीजों के लिए इमरजेंसी वैन,कोरोना किट,अक्सीमीटर अपने पैसे उपलब्ध कराने और भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू द्वारा अपने विवेकानंद दिव्य शिक्षण संस्थान को दिए जाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज हित में भाजपा नेताओं का कार्य सराहनीय कदम है। डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा जिला पदाधिकारियों से कहा कि समाज में निरंतर कार्य करते हुए संगठन की मजबूती के लिए समर्पित होकर संगठन को मजबूत बनाने वाले प्रयास तेज कर दें।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव की जीत सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी आपके कंधे पर है। जिस पर हम सब को खरा उतरना है।वर्चुअल बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज़,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्दयादव,सुरेशकन्नौजिया,जिला मंत्री मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी, शिव पूजन राजभर,इंद्रेश निषाद, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here