रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *जनप्रतिनिधियों की पहली पसंद भाजपा बनती जा रही है——डॉ मिथिलेश त्रिपाठी*

2
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*जनप्रतिनिधियों की पहली पसंद भाजपा बनती जा रही है——डॉ मिथिलेश त्रिपाठी*
अंबेडकर नगर ÷ राष्ट्रवादी विचार धारा से जुड़कर समाज हित में समर्पित होकर कार्य करना देश भक्ति से कम नहीं है।सुरक्षित देश,सुरक्षित समाज,खुशहाल नागरिक के मूल मंत्र की पोषक भारतीय जनता पार्टी का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने वाले जनप्रतिनिधियों की पहली पसंद भाजपा बनती जा रही है।उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के अकबरपुर सदर विकास खण्ड से र्निविरोध निर्वाचित श्रद्धा वर्मा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नेता अतुल वर्मा एडवोकेट को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के दौरान व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि भाजपा हमारी मां है।भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही हम हर चुनौती का सामना कर हर स्तर पर विजय हासिल करते हैं।भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने श्रद्धा वर्मा और अतुल वर्मा को भाजपा की सदस्यता पार्टी का पटका पहना कर और ध्वज दे कर दिलाया।
ज्ञात हो कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रृद्धा वर्मा प्रगतिशील समाजवादी के कद्दावर नेता अतुल वर्मा एडवोकेट की धर्म पत्नी हैं।
सदस्यता ग्रहण समारोह का संचालन जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने किया।समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य का मान सम्मान पार्टी में सदैव संरक्षित रहेगा।पार्टी कभी भी भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने देगी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद एडवोकेट अतुल वर्मा और क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रद्धा वर्मा ने कहा कि भाजपा की रीतियों और नीतियों को आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयास करेंगे।उपस्थित भाजपानेताओंऔरकार्यकर्ताओं का आभार भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव जी ने व्यक्त किया।सदस्यताग्रहणसमारोह के अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय सिंह,रुद्र प्रसाद उपाध्याय, चौधरी महान सिंह,नगर अध्यक्षगौरवश्रीवास्तव,मण्डल अध्यक्ष सदा राम वर्मा,मनोज मौर्य, विशाल त्रिपाठी,राम अशीष मिश्र,गौरव दूबे,विवेक पाण्डेय,अनुरागत्रिपाठी,सभासद अतुल वर्मा,पंकज वर्मा,श्याम शुक्ला,अनुज सोनकर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here