रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *नाबालिग बालिका से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने दबोचा*

2
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*नाबालिग बालिका से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने दबोचा*
अम्बेडकरनगर। बसखारी पुलिसने फरार चल रहे नाबालिग बालिका से दुराचार के आरोपी को आज उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वो भागने की फिराक में गाड़ी का इंतज़ार कर रहा था।बसखारी थाना में दर्ज अपराध मुकदमा अपराध संख्या44/21 पर धारा 363/366 आईपीसी व 7/8 पास्कोएक्ट से संबंधित अभियुक्त महेंद्र कश्यप पुत्र अशोक कश्यप निवासी पूरा बजगोती थाना बसखारी को मुखबिर की सूचना पर बसखारी पुलिस ने उस समय गिरफ्तार करलिया जब आरोपी बसखारी के पश्चिमी चौराहे से भागने की फिराक में गाड़ी के इंतज़ार में खड़ा था।। जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका के
साथ दुराचार किया गया था जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन आरोपी फरार हो गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बसखारी थाना अंतर्गत पास्को एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त महेंद्र कश्यप को
बसखारी पुलिस बड़ी सरगर्मी से तलाश रही थी कि बुधवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दिया कि महेंद्र कश्यप कहीं बाहर भागने की फिराक में गाड़ी का इंतजार कर रहा
है। जिसके पश्चात किछौछा चौकी इंचार्ज चंद्रभान यादव ने तेज़ी दिखाते हुए अपने हमराही अनिल कुमार सरोज, अजय कुमार सागर के साथ घेराबंदी करके अभियुक्त महेंद्र कश्यप को धर दबोचा इस संदर्भ में थानाध्यक्षबसखारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here