रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *जहरीली शराब पीने से हुई मृत्यु पर पीड़ित परिवार से भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मिलकर शोक व्यक्त किया*

19
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*जहरीली शराब पीने से हुई मृत्यु पर पीड़ित परिवार से भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मिलकर शोक व्यक्त किया*
अंबेडकर नगर÷ जनपद के जलालपुर विधान सभा क्षेत्र के जैतपुर थाना अंतर्गत जहरीली शराब पीने से हुई मृत्यु पर पीड़ित परिवार से भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मिलकर शोक व्यक्त किया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंगलवार को ही मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी से टेलीफोनिक वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही और पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने का निवेदन किया था।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने पीड़ित परिवारों से मिल कर उनके दुख में शामिल होते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों के साथ हमेशा खड़ा है।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवारों की अपने स्तर से हर संभव मदद करेगी। किसी भी कीमत पर दोषी बच नहीं सकता है वह चाहे भी कितना शक्ति शाली क्यों न हो। डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने जन समान्य से कोरोना के महामारी का सोशल डिस्टेंसिंग और सरकार द्वारा बताए गए सावधानियों को अपना कर बचाव का अनुरोध किया है।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के पीड़ित परिवारों से मुलाकात के समय मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी कृष्ण कांत शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता केशरी नन्दन त्रिपाठी, जलालपुर नगर मण्डल अध्यक्ष संजीव मिश्र,नेवादा मण्डल अध्यक्ष राजाराम मौर्य,भियांव मण्डल सुनील गुप्ता,विशाल त्रिपाठी,जिला मंत्री युवा मोर्चा संजीव सिंह,अनुराग त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज वर्मा,दीपक शुक्ला,संतोष सिंह, शास्वत मिश्र,अनुज सोनकर, आदित्य त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here