रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *ऑक्सीजन संकट को दूर कराने के लिए रजत ग्रुप ऑफ कॉलेज ने जिला मुख्यालय पर ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का लिया निर्णय*

2
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*ऑक्सीजन संकट को दूर कराने के लिए रजत ग्रुप ऑफ कॉलेज ने जिला मुख्यालय पर ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का लिया निर्णय*
अंबेडकरनगर। ऑक्सीजन संकट को दूर कराने के लिए एक विद्यालय प्रबंधन ने जिला मुख्यालय पर ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का निर्णय लिया है। निजी प्रयासों से यह प्लांट लगने के बाद प्रतिदिन लगभग 500 ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति हो सकेगी। डेढ़ माह के भीतर यह प्लांट पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इससे जिले में ऑक्सीजन संकट को लेकर मरीजों व तीमारदारों को काफी राहत मिल सकेगी। शुरू के एक वर्ष तक कोविड संक्रमण वाले मरीजों को मुफ्त में ऑक्सीजन दी जाएगी।कोविड संक्रमण व अन्य मरीजों को ऑक्सीजन के संकट को देखते हुए रजत ग्रुप ऑफ कॉलेजज ने गुरुवार को राज्य मुख्यालय पर आपात वर्चुअल बैठक की। इसमें तय किया गया कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए ऑक्सीजन संकट दूर करने में भागीदारी की जाए। तय हुआ कि अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित ग्रुप के विद्यालय परिसर में खाली पड़े भूभाग पर अविलंब ऑक्सीजन प्लांट निजी प्रयासों से लगवाया जाए। इसके लिए महाराष्ट्र की एक निजी कंपनी के सीईओ शिवकुमार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की गई। कंपनी के साथ अनुबंध भी फाइनल कर लिया गया।
कॉलेज ग्रुप के प्रबंधक डॉ. आरजे सिंह चौहान ने बताया कि 1 करोड़ 65 लाख की लागत से प्लांट लगाया जा रहा है। यह जनहित में बड़ा कदम है। प्रतिदिन लगभग 500 ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति प्लांट से हो सकेगी। डेढ़ माह के भीतर प्लांट से उत्पादन शुरू कर दिए जाने की तैयारी है। सामाजिक और शैक्षिक प्रयासों के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके आरजे चौहान ने बताया कि शुरू के एक वर्ष तक कोविड संक्रमण वाले मरीजों को मुफ्त में ऑक्सीजन दी जाएगी। उधर, इस निर्णय के तत्काल बाद जिला मुख्यालय स्थित संबंधित परिसर में जरूरी तैयारियां भी शुरू कर दी गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here