रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *डॉ विजय शंकर तिवारी को कांग्रेस का मीडिया प्रभारी बनाया गया**.

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*डॉ विजय शंकर तिवारी को कांग्रेस का मीडिया प्रभारी बनाया गया**. अम्बेडकरनगर 10 अप्रैल, कांग्रेस कार्यकर्ता अनुशासन और संयम के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्य करते हुए आम जनमानस के बीच जाये उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा “जितेन्द्र” ने कही उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं के मजबूत हौसले से कांग्रेस पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करेगी।जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष परमानंद शर्मा और महासचिव अमित जायसवाल ने कहा सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर कार्य करे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ही कांग्रेस का विजय अभियान शुरू होगा। जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला और गुलाम रसूल छोटू ने कहा पंचायत चुनाव मै जीत हासिल करने के लिए कांग्रेसजन आज से क्षेत्र में निकलकर पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार शुरू कर दे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया आज पंचायत चुनाव के सन्दर्भ में महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर की गयी बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा “जितेन्द्र” और संचालन जिला महासचिव अमित बर्मा “जितेन्द्र” ने की।जिस कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ विजय शंकर तिवारी को जिला कांग्रेस कमेटी का मीडिया प्रभारी बनाया गया।सभी कांग्रेसजनों ने मीडिया प्रभारी बनने पर डा विजय शंकर तिवारी को बधाई दी। कार्यक्रम को प्रमुख रुप कोषाध्यक्ष परमानंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला, अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, गुलाम रसूल छोटू, जिला महासचिव आलोक पाठक, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव “संजय”, सै ऐतबार हुसैन अक्कन, जिला सचिव अख्तर जमाल अंसारी, राजित राम वर्मा, ज्ञानेन्द्र पाठक, वी पी गौतम, रेहाना बानो, रामजी बानो, सतीश चंद्र प्रजापति, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा, राहुल मिश्र, बैजनाथ आजाद, राम पूजन भारती, सुनील गौड़, नायाब कुमार, हिमांशू आदि ने सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here