रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *कार्यकर्ता को समाज में रोल मॉडल बनकर संगठन के निर्देशानुसार कार्य करते हुए जनता की सेवा करना चाहिए—-मिथिलेश त्रिपाठी*

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*कार्यकर्ता को समाज में रोल मॉडल बनकर संगठन के निर्देशानुसार कार्य करते हुए जनता की सेवा करना चाहिए—-मिथिलेश त्रिपाठी*
अंबेडकर नगर÷ राजनैतिक दल के कार्यकर्ता को समाज में रोल मॉडल बनकर संगठन के निर्देशानुसार कार्य करते हुए जनता की सेवा करना चाहिए। भाजपा महा मानव पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के महान दर्शन एकात्म मानववाद को आधार बनाकर समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और समृद्धि के लिए कार्य कर रही है।भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार भी समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सभी प्रकार की सुविधाओं को पहुंचाने का कार्य कर उनका विकास कर रही है।उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिला पदाधिकारियों एवम मण्डल अध्यक्ष गण के साथ आयोजित प्रथम बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शीघ्र ही घोषित होने वाले भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में पूरे जोश खरोश से जुट कर जीत सुनिश्चित करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी और भाजपा के दिशा निर्देश के अतिरिक्त किए जाने वाले कार्य को किसी भी तरह से संरक्षण नहीं दिया सकता है। भाजपा सकारात्मक सोच के साथ समाज हित में कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जनपद के लिए परीक्षा से कम नहीं है। जिसमें शत प्रतिशत सफलता प्राप्त करने को चुनौती के रूप में लिया जाना चाहिए।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल को पार्टी इस बार धूम धाम से मनायेगी। बाबा साहब की जयंती के पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बाबा साहब की प्रतिमा को दीपक से सजा कर दीपावली मनाया जाएगा। बाबा साहब के जयंती कार्यक्रम का जिला संयोजक भाजपा जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद और सह संयोजक शिव पूजन राजभर को बनाया गया है। जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित जिला पदाधिकारी एवम् मण्डल अध्यक्ष गण के साथ जिले की प्रथम बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू ने किया।जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव सुरेश कन्नौजिया,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्त, दशरथ यादव,सुमन पाण्डेय, रफत एजाज़,जिला मंत्री दीपक तिवारी,दिलीप पटेल देव,विकास तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र, कार्यालय सह प्रभारी अरविन्द सिंह डिंपू,मण्डल अध्यक्ष दिलीप तिवारी, आनंद श्रीवास्तव,सुनील गुप्ता,रणंजय सिंह,हरि दर्शन राजभर,अमरजीत मौर्य, राजाराम मौर्य, मनोज मौर्य, गौरव श्रीवास्तव, सदा राम वर्मा, दान बहादुर यादव उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here