रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया*

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया*

अंबेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के निकट किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि खाद, बीज व डीजल के दाम बढ़ने से किसानों के समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। किसानों के हितों को देखते हुए अविलंब बढ़े दाम को वापस लिया जाए। साथ ही समस्याओं से जूझ रहे किसानों की समस्याओं को दूर किया जाए।जिलाध्यक्ष मोहम्मद कैफ ने कहा कि किसान विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनने वाला नहीं है। खाद व बीज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, तो डीजल की दाम भी आसमान छू रहे हैं। इससे किसानों के समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ही सरकारें खुद को किसानों का हितैषी होने का बढ़-चढ़कर दावा करती हैं, लेकिन हकीकत यह है कि दोनों ही सरकारें किसानों की समस्याओं को घटाने की बजाय लगातार बढ़ा रही हैं।
श्यामबिहारी, अजय तिवारी, इंद्रावती, विद्यावती, आवेश पटेल, रामशरन, मालती देवी, यदल प्रसाद, रामजनम, फूलबदन ने कहा कि छुट्टा जानवर लगातार किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन उन्हें पशु आश्रयस्थल पर ले जाने की सुध जिम्मेदारों को नहीं है। इससे किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों की इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here