*काेरोना वायरस के साथ महंगाई की मार, सरसों के तेल के साथ रिफाइंड के भी बढ़ रहे दाम*

5
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
*काेरोना वायरस के साथ महंगाई की मार, सरसों के तेल के साथ रिफाइंड के भी बढ़ रहे दाम*

गोविन्द राम
बेनकाब भ्रष्टाचार

कासगंज। एक तरफ आमजन कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सरसों के तेल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। क्षेत्र में फुटकर बाजार में सरसों का तेल 170 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं रिफाइंड आयल के दामों मैं भी इजाफा हुआ है।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के बाद बाजार में सरसों का तेल व अन्य जरूरी सामान के दाम भी तेजी से बढे़ हैं। सबसे ज्यादा तेजी सरसों के तेल के दाम में आई है। 15 सें 20 दिन में सरसों का तेल 30 रुपये किलो तक महंगा हो गया है।
रिटेल दुकानों पर भीड़ का फायदा कालाबाजारी करने वाले उठा रहे हैं। जरूरी सामान की कमी दिखाकर लोगों से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। अचानक दाम बढ़ने से लोग भी परेशान हैं। मगर, क्या करें मजबूरी में सामान खरीदना पड़ रहा है।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के बाद बाजार में दाल, सरसों का तेल व अन्य जरूरी सामान के दाम भी तेजी से बढे़ हैं। सबसे ज्यादा तेजी सरसों के तेल व रिफाइंड के दाम में आई है। 15 सें 20 दिन में सरसों का तेल 30 रुपये किलो तक महंगा हो गया है। 140 रुपये किलो तेल अब 170 रुपये किलो में मिल रहा है। इसी तरह रिफाइंड के दामों में भी 20 रुपये लीटर की तेजी आई है।
खाद्य तेल के दामों में हुई वृद्धि पर गृहि‍णी की प्रतिक्रिया
इस कोरोना काल में हमें महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। तेल जो किचन के लिए सबसे आवश्यक है, वह भी महंगा हो गया है। जबकि रिफाइंड के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। सरकार जल्द से जल्द इन खाद्य पदार्थों के दाम में नियंत्रण करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here