शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जाय: डीएम

2
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जाय: डीएम
चित्र संख्या 01 से 04 तक तथा फोटो कैपशन

बहराइच 24 अपै्रल। कोविड व अन्य प्रकार के मरीजों के उपचार की व्यवस्था व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने शुक्रवार को अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के एल-2 व स्थापित किये जा रहे आक्सीजन प्लाण्ट का औचक निरीक्षण किया और मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री कुमार ने प्राचार्य मेडिकल कालेज सहित अन्य सम्बन्धित स्वास्थ्य अधिकारियों, चिकित्सकों को निर्देश दिया कि एल-2 में भर्ती मरीजों विशेषकर कोविड मरीजों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जायं। साथ ही अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति उदासीन एवं लापरवाह स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जाय। चिकित्सालय में शासन के मानक के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता राउण्ड द क्लाक मुहैया करायी जाय। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को भी निर्देश दिया कि जिला चिकित्सालय में राउण्ड द क्लाक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाय जिससे चिकित्सालय प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में किसी प्रकार की समस्या न हो।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर को निर्देश दिये गये कि एल-2 के पास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबन्ध किये जायं। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि स्थापित किये जा रहे आक्सीजन प्लाण्ट को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र पूर्ण करायें ताकि चिकित्सालय में भर्ती होने वाले मरीजों को आक्सीजन प्लाण्ट का लाभ प्राप्त होने लगे।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानन्जय सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, उपजिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल आईएएस, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी, प्राचार्य मेडिकल कालेज अनिल के. साहनी, अधि.अभि. विद्युत मुकेश बाबू, ईओ नगर पालिका पवन कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here