रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *भाजपा के प्रति नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का झुकाव भाजपा के लिए राजनीति में शुभ संदेश है—–डॉ मिथिलेश त्रिपाठी*

2
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*भाजपा के प्रति नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का झुकाव भाजपा के लिए राजनीति में शुभ संदेश है—–डॉ मिथिलेश त्रिपाठी*
अंबेडकर नगर÷ पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद की परिकल्पना के साथ समाज के अन्तिम व्यक्ति को समृद्धिशाली बना कर सामाजिक समरसता स्थापित करने का सतत प्रयास केन्द्र में भाजपा की नरेन्द्र मोदी जी औरप्रदेशकीयोगीआदित्यनाथ जी की सरकार द्वारा किया जा रहा है।उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने के उपरान्त व्यक्त किया।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के प्रति नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का झुकाव भाजपा के लिए राजनीति में शुभ संदेश है।उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में होने वाले क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा कार्यकर्ता ही चुना जायेगा।उन्होंने भाजपा में शामिल क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा आप सभी के मान सम्मान और स्वाभिमान पर कभी भी आंच नहीं आने देगी। भाजपा की रीतियों नीतियों को आगे बढ़ाने में हम सब मिलकर काम करेंगेटांडा विधायक संजू देवी के नेतृत्व और जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू के प्रयास से बसखारी विकास खण्ड के 16 नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा की पट्टिका और माला पहनाकर भाजपा में शामिल कराया।सदस्यता ग्रहण समारोह का संचालन जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने किया।भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों में प्रमुख रूप से क्षेत्र पंचायत मुहम्मदपुर साबुकपुर क्षेत्र के सदस्य पुनीत सिंह,उमरापुर महमूदपुर के देव सरन यादव, साबुकपुर की पूर्णिमा सिंह,बनियानी के रमेश, एकडल्ला के सुरेन्द्र कुमार, जैनुद्दीनपुर की गेना देवी, दौलतपुर हाजलपट्टी के निर्विरोध निर्वाचित मनोज कुमार राजभर, पिपरी विशुनपुर के धर्मेंद्र कुमार, हरैया के रतिभान वर्मा, नरकटा वैरागीपुर के नृपेंद्र मौर्य,महमूदपुर के अम्बेश कुमार,बसहिया के घनश्याम, टड़वा मिश्र की अनीता सिंह, दायमपुर के हरिश्चंद्र,मसड़ा मोहनपुर की रेनू सिंह, बीबीपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य आज्ञाराम शामिलरहेकार्यक्रम के समापन की घोषणा और अतिथियों का आभार भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय सिंह,भाजपा जिला मंत्री दिलीप पटेल देव,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, भाजपा नेता विशाल त्रिपाठी ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here