रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *लॉकडाउन के दूसरे दिन भी दुकानों व बाजरों में रहा बेबस सन्नाटा*

2
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*लॉकडाउन के दूसरे दिन भी दुकानों व बाजरों में रहा बेबस सन्नाटा*
अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश पर जिले में रविवार को 83 घंटे के लॉकडाउन के दूसरे दिन भी इसका कड़ाई से पालन होता दिखा। तिराहे व चौराहों पर जहां पुलिस टीम मौजूद दिखी, वहीं आम नागरिक भी सड़कों पर नाममात्र के ही नजर आए। इससे पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में जरूरी सामानों से जुड़ी दुकानों को छोड़ कर अन्य प्रतिष्ठानों पर ताला लटका रहा। बाजारों की खामोशी से लोगों में कोरोना महामारी का ख़ौफ भी साफ दिख रहा है।
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं। कोरोना को रोकने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। स्थिति और ज्यादा गंभीर न हो, इसके लिए शासन द्वारा पहले सप्ताह में 35 घंटे का लॉकडाउन जिले में लगाया गया। स्थिति में कुछ राहत मिलने पर शासन ने अब इसकी अवधि बढ़ा कर 83 घंटे कर दी है।पहले जहां शनिवार की रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन था, वहीं अब शुक्रवार की रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। जिले में शुक्रवार रात 8 बजे तक लाकॅडाउन लगा दिया गया। रविवार के दिन भी इसका कड़ाई से पालन होता दिखा। अकबरपुर पुरानी तहसील तिराहा, शहजादपुर क्षेत्र, पटेलनगर, रोडवेज आदि क्षेत्रों में पुलिस टीम बैरियर लगाकर मुस्तैद दिखी। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में भी दिखा। टांडा, जलालपुर, महरुआ, कटेहरी, आलापुर आदि बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। पूरे दिन पुलिस वाहन या फिर इक्का-दुक्का वाहन सड़कों की खामोशी को तोड़ रहे थे। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सभी सीओ व सभी थाना प्रभारियों को सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। कहा कि मंगलवारसुबहतकलॉकडाउन में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here