रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *14 भाजपा नेताओं को पार्टी से 6 वर्ष के लिए किया गया निष्कासित*

3
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*14 भाजपा नेताओं को पार्टी से 6 वर्ष के लिए किया गया निष्कासित*
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में पार्टी से बगावत कर चुनावी मैदान में उतरने वाले 14 भाजपा नेताओं को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इस संबंध का पत्र भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र द्वारा जारी किया गया है। जिले के आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र मे जहांगीरगंज पूर्वी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले मंडल मंत्री शत्रुघ्न गौतम, जहांगीरगंज मध्य से पतिराज गौतम, जहांगीरगंज पश्चिमी से चंद्रकेश गौतम, रामनगर उत्तरी वार्ड से आलोक यादव पुत्र भाजपा जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव, रामनगर मध्य वार्ड से भाजपा नेत्री डा० पूनम राय, रामनगर पश्चिमी वार्ड से राधेश्याम चौहान को भाजपा ने 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा पार्टी का झंडा लगाकर प्रचार-प्रसार करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। वही कटेहरी प्रथम से डॉ मिथिलेश, अविनाश तिवारी ,राधिकासिंह ,चंद्रशेखरसिंह ,शीतला प्रसाद यादव ,दान बहादुर सिंह उर्फ सिकंदर सिंह, श्री राम गुप्ता, बजरंगी वर्मा, रामकरन निषाद की पुत्रवधू,सुजीत सोनी, जिला मंत्री विकास तिवारी को भी पार्टी ने 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here