रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करते हुए समाज सेवा में तत्पर रहना चाहिए—–जिला अध्यक्ष डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी*

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करते हुए समाज सेवा में तत्पर रहना चाहिए—–जिला अध्यक्ष डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी*
अंबेडकर नगर÷ संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करते हुए समाज सेवा में तत्पर रहना चाहिए।जिससे समाज में पार्टी की छवि अच्छी और सेवा भाव की बनी रहे।उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के पक्ष में पूरे जोश और उत्साह से कार्य करने का आवाहन करते हुए भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में पहला बयान जारी करते हुए कहा है
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता आस भरी निगाह से भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा की प्रतीक्षा कर रही है।उन्होंने कहा कि गांव का विकास भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ही संभव है। भाजपा के शासन काल में जितना कम समय में विकास किया गया है। उतना विकास विपक्षी दलों की सरकारों ने दीर्घ कार्यकाल में भी नहीं किया है।भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के माध्यम से जारी अपने बयान में कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं एवम् जनता का हित मेरी पहली प्राथमिकता है।जिसके लिए सदैव तत्पर रहना मेरा कर्त्तव्य है जिस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। भाजपा नीति केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार नेअनूसूचित,युवा,महिला,किसान,लघुव्यवसाई,गरीब,पिछड़े वर्ग की उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here