रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *मिथलेश त्रिपाठी बने बीजेपी के नये जिलाध्यक्ष*

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*मिथलेश त्रिपाठी बने बीजेपी के नये जिलाध्यक्ष*
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने जिले में बड़ा परिवर्तन करते हुए आलापुर निवासी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को नया जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया है। मिथिलेश को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का गांव में तांता लग गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर जश्न मनाया। मिष्ठान वितरण का दौर भी चला। पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच भाजपा ने अचानक जिलाध्यक्ष पद पर परिवर्तन कर दिया। मंगलवार देर शाम जैसे यह खबर सामने आई कि भारतीय जनता पार्टी ने जिले में संगठन की कमान अब आलापुर निवासी मिथिलेश त्रिपाठी को सौंप दी है तो एक बार हर कोई सन्न रह गया। चुनाव के बीच इस तरह के फेरबदल की किसी को आशंका भी नहीं थी। हालांकि जिलाध्यक्ष बदलने की मांग कार्यकर्ताओं के एक गुट द्वारा लंबे समय से चली आ रही थी।इस बीच पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए आलापुर तहसील के हथिनाराज पिपरी मूल निवासी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को नए जिलाध्यक्ष के तौर पर कमान सौंप दी। वे इन दिनों जिला कमेटी में महामंत्री के तौर पर कार्यरत थे। संगठन के लिए लंबे समय से समर्पित रहने वाले मिथिलेश इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त हुए थे। विद्यार्थी परिषद में प्रदेश के संगठन महामंत्री के पद पर कार्य कर चुके मिथिलेश ने बीते विधानसभा चुनाव में प्रदेश कार्यालय में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन भी किया था।
अपनी सांगठनिक कार्यकुशलता के चलते मिथिलेश की पहचान पार्टी के बड़े नेताओं के बीच काफी मजबूती से हो गई थी। प्रदेश की राजनीति में सक्रियता के बाद मिथिलेश ने जब से जिले की राजनीति में कदम रखा है, तभी से वे लगातार कार्यकर्ताओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे। इसी के चलते भाजपा ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है। अब तक कपिलदेव वर्मा जिलाध्यक्ष थे।फिलहाल जलालपुर तहसील के पंथीपुर में रह रहे मिथिलेश को अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने के लिए तांता लग गया। जिले के अलग-अलग क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बदलाव से पार्टी में यहां नया उत्साह आ गया है। इसका बेहतर परिणाम पंचायत चुनाव में देखने को मिलेगा। उधर, मिथिलेश ने कहा कि यह पद एक-एक कार्यकर्ता को समर्पित है। सभी का सम्मान तय होगा। सबसे मिलकर हम सब पार्टी को और आगे ले जाएंगे

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Previous articleरमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *भाजपा नेता मनीषा पत्नी डॉक्टर विनोद का लाव लश्कर के साथ गति पकड़ रहा चुनाव अभियान*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here