रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *धीमी कार्य प्रगति पर जिलाधिकारी उप परियोजना प्रबंधक पर हुए नाराज*

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*धीमी कार्य प्रगति पर जिलाधिकारी उप परियोजना प्रबंधक पर हुए नाराज*
अंबेडकरनगर 25 मार्च 2021। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन विकासखंड कटेहरी के अंतर्गत सरवन क्षेत्र मार्ग से रामपुर- बनेथू- बेनीपुर मार्ग पर विसुही नदी पर दीर्घ सेतु पहुंच मार्ग सुरक्षात्मक कार्य के निर्माण का जायजा लिया गया। परियोजना के उप परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण इकाई अयोध्या द्वारा अवगत कराया गया कि इस परियोजना की स्वीकृति धनराशि 6.88 करोड़ है। अमुक्त धनराशि 6.50 करोड़ है। व्यय धनराशि 5.35 करोड़ है ।सेतु का कार्य पूर्ण है। पहुंच मार्ग का कार्य प्रगति पर है। माह अप्रैल में समस्त कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। धीमी कार्य प्रगति पर जिलाधिकारी ने उप परियोजना प्रबंधक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि माह अप्रैल के अंत तक प्रत्येक दशा में निर्धारित गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इस दौरान मौके पर जिलाअर्थ एवं संख्या अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला ,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम कुमार सिंह, उप परियोजना प्रबंधक डी.आर. सिंह ,अपर अर्थ एवं संख्या अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here