रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *नगर में उत्साह के साथ निकाली गई श्रीखाटू श्याम जी शोभायात्रा*

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*नगर में उत्साह के साथ निकाली गई श्रीखाटू श्याम जी शोभायात्रा*
अम्बेडकरनगर। नगर में श्रीखाटू श्यामजी भव्य निशान शोभायात्रा उत्साह के साथ निकाली गई। श्याम भक्त हाथों में झंडियां लिए हारे का सहारा, खाटूश्याम हमारा जैसे जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सभी भक्तों ने आपस में रंग गुलाल से जमकर होली खेली। शोभायात्रा में श्रीखाटू श्याम के मुख्यरथ पर विराजमान करके जगह जगह आरती उतारी गई। पुष्प वर्षा की गई एवं भोग अर्पित किए। मुख्य रथ से शोभायात्रा में प्रसाद का वितरण भी किया गया।मंगलवार को नगर के रामजानकी मंदिर से श्रीखाटू श्यामजी की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा शुरू होने पर आरती की गई। शोभायात्रा नगर के फव्वारा तिराहा से होती हुई इंद्रलोक कॉलोनी पर मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। हर किसी की जुबान पर प्रभु श्यामनाम के जयकारे थे। भक्ति संगीत की धुनों पर श्यामभक्ति में डूबे भक्त नृत्य कर रहे थे। रंग गुलाल उड़ाते हुए मस्ती हो रही थी।शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा मंदिर में पहुंचने के उपरांत पूजा अर्चना की गई और श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान सत्यम पांडेय ,संदीप सोनी,वैवभ, अनिल मिश्रा ,अमित बंका व सैकड़ों पुरूष व महिलाएं र्आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here