यज्ञीय ऊर्जा और वनौषधियों की दिव्यता से होगा कोरोना महामारी का शमन: संजीव

2
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

यज्ञीय ऊर्जा और वनौषधियों की दिव्यता से होगा कोरोना महामारी का शमन: संजीव

संवाददाता Jaidev
बेनकाब भ्रष्टाचार बदायूं

यज्ञीय ऊर्जा और वनौषधियों की दिव्यता से होगा कोरोना महामारी का शमन: संजीव
-ग्राम देवता मंदिर और श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर पर हुआ गायत्री महायज्ञ
-कोरोना महामारी के निवारण के लिए यदि भगवान को दी विशेष आहुतियां

बदायूँ। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर ग्राम तीर्थ बनगवां के ग्राम देवता मंदिर और सत्योदय शिक्षा निकेतन काॅलेज के समीप श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर परिसर में गायत्री महायज्ञ हुआ। ग्रामीणों ने कोरोना महामारी के निराकरण और सबके अच्छे स्वास्थ्य के लिए यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित कीं।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मां गायत्री और यज्ञ विश्व संस्कृति का मूल आधार हैं। यज्ञ से वायुमंडल में प्राणप्रद तत्त्वों का अभिवर्द्धन, आरोग्य वृद्धि, रोग कृमियों से निवृत्ति, मनोविकारों का समाधान, जीवन संपदा से भरी पूरी वर्षा, मनस्विता एवं तेजस्विता की उपलब्धि, विपत्तियों का निवारण, सौभाग्य संवर्द्धन और सुख शांति के लिए भारतीय धर्म में यज्ञ सर्वोपरि महत्त्वपूर्ण धर्मकृत्य है। यज्ञ और वनौषधियों के दिव्य प्रभाव से ही कोरोना महामारी का शमन होगा।
कथावाचक रवि महाराज ने कहा कि यज्ञ सर्वांगपूर्ण विज्ञान है। इसमें भौतिक और आत्मिक सफलताओं का प्रचुर पथ प्रशस्त करने की दिव्य क्षमता भरी पड़ी है। भारतीय तत्त्ववेत्ता यज्ञ और विज्ञान का प्रयोग आदिकाल से करते चले आ रहे हैं। यज्ञीय ऊर्जा वायुमंडल को शुद्ध और संस्कारों को पोषण देती है। मुख्य यज्ञमान सत्येंद्र सिंह चैहान और विनीत फौजी ने शक्तिकलश और देवपूजन किया। इस मौके पर रामबाबू सिंह, ब्रजेंद्र सोलंकी, विनीत फौजी, अमित, प्रदीप चैहान, मुनेश कुमार, ऋषिपाल सिंह, वेदपाल, दिनेश पाल आदि मौजूद रहे। इधर वनगवां के ग्राम देवता मंदिर परिसर में गांव की देवकन्याओं और मातृशक्तियों ने मां दुर्गा का श्रंगार और पूजन किया। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यज्ञमान संजीव कुमार रहे। श्रद्धालुओं ने लोककल्याणार्थ और कोरोना महामारी के निवारणार्थ यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। इस मौके पर जगतपाल, संजीव, रामादेवी, मीना देवी, विनीता आदि मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here