बड़े सादगी और शांतिपूर्ण ढंग से महुली थाना क्षेत्र में ईद मनाई गई। अश्वनी पांडे ब्यूरो चीफबेनकाब भ्रष्टाचार संत कबीर नगर।

2
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

बड़े सादगी और शांतिपूर्ण ढंग से महुली थाना क्षेत्र में ईद मनाई गई।
बेनकाब भ्रष्टाचार संत कबीर नगर।
जनपद संत कबीर नगर के थाना क्षेत्र महुली में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज शुक्रवार को सुबह 5:30 बजे से लगभग 6:30 तक ईद की विशेष नमाज दोगाना के साथ पढ़ी गई।कोरोना संक्रमण बढ़ने के मद्देनजर छोटे-छोटे ग्रुपों में आज बहुत ही शांतिपूर्ण एवं सादगी के साथ ईद का पर्व मनाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष महुली धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने पुलिस फोर्स के साथ पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी करते रहे‌। सुरक्षा व शांतिपूर्वक ईद त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए लोगों ने थानाध्यक्ष महुली धर्मेंद्र कुमार सिंह को धन्यवाद दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here