आग लगने से गेहूं की फसल हुई जलकर राख

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
गोविन्द राम
बेनकाब भ्रष्टाचार

कासगंज। जनपद के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम विचोला रोड पर ग्राम पहलाई क्षेत्र में गेहूं की फसल में आग लगने से करीब 45 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगने की जानकारी जब तक किसानों को हुई तब तक काफी फसल गेहूं की जलकर नष्ट हो चुकी थी।
ग्रामीणों की चीखपुकार पर पडो़सी ग्रामीणों ने दौडकर गेहूं की फसल में लगी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। किसानों ने लाठी, डण्डों, पानी, ट्रेक्टर आदि साधनों से आग बुझाने में सफलता प्राप्त की लेकिन तब तक काफी फसल नष्ट हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी पटियाली रवीन्द्र सिंह, नायाब तहसीलदार अरविंद गौतम, कानूनगो श्रीनिवास एवं थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह मय पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी पटियाली रवीन्द्र सिंह एव नायाब तहसीलदार अरविंद गौतम ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीडि़तों से जानकारी ली एवं कहा कि मंडी समिति से बात की गई है| उपजिलाधिकारी पटियाली रवीन्द्र सिंह एवं नायाब तहसीलदार अरविंद गौतम ने बताया कि लोकवाणी केन्द्र पर जाकर पीडि़त किसान ई-डिस्ट्रिक्ट साइट से मंडी समिति के लिए आवेदन करें एवं जिन किसानों की फसल आग से नष्ट हुई है उन्हें जांच के बाद मदद दी जाएगी।

1- किशनपाल पुत्र भूकल सिंह निवासी पहलोई की 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हुई।
2- दरवारी लाल पुत्र रामस्वरूप निवासी विचोला की 7 डीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हुई।
3- जितेन्द्र पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी पहलोई की 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हुई।
4- सुरजीत पुत्र मुन्नालाल निवासी पहलोई की 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हुई।
5- अशोक पुत्र नेत्रपाल निवासी पडलोई की 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हुई।
6- कमलेश पुत्र करन सिंह निवासी पहलोई की 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हुई।
7- सतेन्द्र पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी पडलोई की 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हुई।
8- जमादार पुत्र मोहन सिंह निवासी पहलोई की 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हुई।
9- जयसिंह पुत्र इन्द्रपाल निवासी पहलोई की 2 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here